{"_id":"6a57ec189cfdc7d3ad0c4445","slug":"contaminated-water-floods-the-road-due-to-a-clogged-drain-commuters-face-inconvenience-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156981-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नाला जाम होने से सड़क पर भरा दूषित पानी, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नाला जाम होने से सड़क पर भरा दूषित पानी, राहगीर परेशान
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी केसरी रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गढ़ी केसरी रोड पर निजी अस्पताल के पास नाला अवरुद्ध होने से दूषित पानी सड़क पर भर गया है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे पानी में डूब जाने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय निवासी जोगेंद्र शर्मा, अमित और अशोक त्यागी ने नगर पालिका से नाले की तत्काल सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने से जलनिकासी बाधित है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय तक दूषित पानी जमा रहने से आसपास अस्वच्छता की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में नहीं थी। अब सफाई कर्मियों को भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नालों की सफाई न होने से जाम हो गई ओर दूषित पानी सड़क पर भर गया। जिस वजह से राहगीरों व अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।
डॉ. संजय, शहरवासी
सड़क पर भरा दूषित पानी बदबू फैला रहा है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। संबंधित विभाग को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
राजबीर त्यागी, शहरवासी

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी केसरी रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद- फोटो : samvad