फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Container fire on KMP, six cars turned into structure

Sonipat News: केएमपी पर कंटेनर में लगी आग, छह कारें ढांचे में बदली

Wed, 24 Apr 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Container fire on KMP, six cars turned into structure
सोनीपत के गांव पाई के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर कारों से लदे कंटेनर में लगी आग पर काबू पाता दम
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पाई गांव के पास कंटेनर में आग लग गई। चालक को जब इस बात को पता चला तो उसने कंटेनर को रोका और नीचे उतरकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर तीन दमकल गाड़ियों को बुलाया गया, लेकिन जब तक आग बुझती कंटेनर में लोड छह कारें जल कर ढांचे में बदल चुकी थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के फरुखनगर निवासी अभिषेक कुंडली की तरफ से अपने कंटेनर में कार लोड कर गुरुग्राम के मानेसर की तरफ जा रहे थे। पाई गांव के पास पहुंचने पर उन्हें अहसास हुआ कि कंटनेर में आग लग गई है, जिस पर उन्होंने कंटेनर को रोका और सहायक सहित कंटेनर से नीचे कूदकर खुद को बचाया। कुछ ही देर में कंटेनर धू-धू को जलने लगा। उन्होंने पुलिस और दमकल केंद्र को सूचना दी। खरखौदा से पहुंची दमकल गाड़ी से जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो राई से भी दो दमकल गाड़ियां मंगवाई गई। बंद कंटेनर का दरवाजा प्रेशर का होने के चलते वह खुल नहीं सका और अंदर पहुंची आग ने पांच क्रेटा और एक वैन्यू कार को जलाकर ढांचे में बदल दिया। काफी देर बाद दरवाजे को तोड़कर खोला गया, लेकिन तब तक कंटेनर के साथ ही कारें भी जल चुकी थी। करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया, इस दौरान कंटेनर में लगे सिलिंडर फटने की आशंका के चलते कई घंटे तक सड़क के एक हिस्से को बंद रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed