{"_id":"6a95e4ee7419d4a127007822","slug":"hindu-manch-honored-for-raising-awareness-about-eye-donation-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159714-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नेत्रदान के लिए जागरूकता फैलाने पर हिंदू मंच सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नेत्रदान के लिए जागरूकता फैलाने पर हिंदू मंच सम्मानित
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की हिंदू मंच संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित करते डॉ. श्रॉफ आई बैंक के पदाधि
सोनीपत। नेत्रदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. श्रॉफ आई बैंक दिल्ली की ओर से महात्मा आशानंद विधवा हिंदू मंच सोनीपत को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने और नेत्रदान कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की आई बैंक ने सराहना की।
सम्मान समारोह में आई बैंक के सीएमडी डॉ. उमंग माथुर और एमडी डॉ. मनीषा आचार्य ने संस्था के पदाधिकारियों को सम्मान प्रदान किया। डॉ. उमंग माथुर ने कहा कि हिंदू मंच ने कम समय में नेत्रदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने संस्था के प्रधान हरविंद्र रहेजा और महासचिव हर भगवान रहेजा के प्रयासों की सराहना की।
नेत्रदान पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए संयोजक हंसराज विधवा, केशव, मदन लाल कत्याल, रामकिशन बत्रा, देशराज अरोड़ा और ऋषि पाल भदाना को भी सम्मानित किया गया। महासचिव हर भगवान रहेजा ने बताया कि हिंदू मंच पहले अन्य संस्थाओं के सहयोग से नेत्रदान कराता रहा है। अब संस्था ने इस कार्य को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।