फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Do not ignore the symptoms of breast and cervical cancer.

Sonipat News: ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore the symptoms of breast and cervical cancer.
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विशेष जागरूकता सेमिनार के दौरान मौजूद छात्राएं व
सोनीपत। महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर टीकाराम कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर उजाला और एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को कैंसर के लक्षण, जांच और बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

स्त्री रोग कैंसर विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. वैशाली जाम्रे ने ब्रेस्ट कैंसर के संभावित लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट में गांठ, आकार में बदलाव, निप्पल से असामान्य स्राव, त्वचा का सख्त होना या उसमें गड्ढा पड़ना संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को नियमित रूप से स्वयं जांच करने की सलाह दी। खान-पान की अच्छी आदतें अपनाने और नियमित व्यायाम करने पर जोर दिया।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गर्ग ने बताया कि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार 40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित मैमोग्राफी कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी। पीरियड्स के बीच असामान्य रक्तस्राव, संबंध बनाने के बाद खून आना, लगातार सफेद पानी आना और पेल्विक एरिया में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मददगार है। धूम्रपान और पैसिव स्मोकिंग से बचने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने चिकित्सकों का स्वागत किया।

फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विशेष जागरूकता सेमिनार के दौरान मौजूद छात्राएं व

फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विशेष जागरूकता सेमिनार के दौरान मौजूद छात्राएं व

फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विशेष जागरूकता सेमिनार के दौरान मौजूद छात्राएं व

फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विशेष जागरूकता सेमिनार के दौरान मौजूद छात्राएं व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed