फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Consumer Panchayat protests against fixation of MRP

Sonipat News: एमआरपी के निर्धारण के खिलाफ ग्राहक पंचायत का प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Consumer Panchayat protests against fixation of MRP
मांगों को लेकर जिला सचिवालय के बाहर पहुंचे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी। स्रोत : संगठ
रेवाड़ी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई ने वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के मनमाने निर्धारण के विरोध में सोमवार के लघु सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए सरकार से पारदर्शी मूल्य निर्धारण व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि बाजार में कई कंपनियां वस्तुओं पर मनमाने तरीके से एमआरपी निर्धारित कर रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने मांग की कि सरकार एमआरपी तय करने के लिए स्पष्ट नियम बनाने की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपभोक्ता संरक्षण कानून में आवश्यक सुधार करने तथा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की तो जनहित में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर हरियाणा प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव, जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, धीरज जांगड़ा, कृष्ण कुमार, तरुण सिकरवाल, दिनेश सैनी, नितेश, सुनीता, रमेश सचदेवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed