फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of mini bypass stopped for laying sewer line

Sonipat News: सीवर लाइन डालने के लिए मिनी बाईपास का निर्माण रोका

Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Construction of mini bypass stopped for laying sewer line
फोटो 03: सोनीपत में लहराड़ा से ककरोई रोड को जोड़ने के लिए मार्ग पर डाले गए पत्थर। संवाद
सोनीपत। पांडवकालीन शहर के पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी जाम से जूझना पड़ेगा। रोहतक रोड से ककरोई रोड को जोड़ने के लिए मिनी बाईपास रोड का निर्माण छह माह में पूरा होना था लेकिन सीवर लाइन डालने के लिए नगर निगम ने मिनी बाईपास का काम रोक दिया है। सीवर लाइन डालने के बाद अप्रैल तक बाईपास का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर नगर ने 2.5 किलोमीटर लंबी मिनी बाइपास रोड के निर्माण के लिए रोहतक की भागीरथी इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी को टेंडर आवंटित कर रखा है।शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां पर लोग जाम में न फंसते हों। आए दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए तत्कालीन मेयर निखिल मदान ने मार्च 2022 में नगर निगम के बजट को लेकर हुई बैठक के दौरान मिनी बाईपास बनाने की बात कही थी। लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई रोड तक 33 फुट चौड़े मिनी बाइपास का निर्माण किया जाना तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2024 में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में मिनी बाईपास के निर्माण के लिए 4.01 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया था। नगर निगम के मेयर उप चुनाव के बाद रोहतक की एजेंसी को टेंडर आवंटित किया था और 19 अप्रैल से विधायक ने मिनी बाईइपास बनाने के लिए आधारशिला रखी थी। छह माह में निर्माण पूरा करने का दावा किया था लेकिन सीवर लाइन डालने के लिए अभी कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रोका गया है।

ऐसे होगा मिनी बाईपास का निर्माण

कालूपुर चुंगी के पास निहाल पब्लिक स्कूल (लहराड़ा) के पास से मिनी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 33 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। वहीं कालूपुर चुंगी से बैंयापुर खुर्द को वाया मोहन नगर के नजदीक रेलवे अंडरपास के तहत जोड़ा जाएगा। विधायक निखिल मदान ने बताया कि लगभग 2.5 किमी लंबी मिनी बाइपास रोड को बिटुमिन (तारकोल) से बनाया जाएगा और दोनों तरफ के 7 फुट रास्ते पर इंटरलॉक टाइल्स से पक्का किया जाएगा। मिनी बाईपास के बनने से शहरवासियों को सुविधा मिलेगी और सूरी पेट्रोल पंप वाली मुख्य गली पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इसके साथ ही सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में भी निर्माण कार्य और सीवरेज लाइन बिछाने संबंधी कार्य को शुरू किया जा सकेगा।

तीन कॉलोनियों में डाली जाएगी सीवर लाइन

मेयर राजीव जैन ने 1 अगस्त को सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया था। कालूपुर, कीर्ति नगर व दहिया कॉलोनी की सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठप हो चुकी 600 फुट लाइन बदली जाएगी और लाइन बदलने तक पंप सेट के जरिये सीवर का पानी बाइपास करके ककरोई रोड स्थित सीवर लाइन में डाला जायेगा। मिनी बाईपास के रास्ते सीवर लाइन डालने के लिए नगर निगम ने करीब दो करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। टेंडर आवंटित होने के बाद लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


----

वर्जन
कुछ समय के लिए मिनी बाइपास के निर्माण कार्य को रोका गया है। जिस रास्ते पर मिनी बाईपास का निर्माण होना है, पहले उस रास्ते में सीवर लाइन डाली जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।-पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed