{"_id":"6a67658b1e935c9d4c001cd0","slug":"construction-of-lanes-costing-15-crore-has-begun-in-garh-shahjanpur-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157696-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गढ़ शहजानपुर में शुरू हुआ 1.5 करोड़ से गलियां का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गढ़ शहजानपुर में शुरू हुआ 1.5 करोड़ से गलियां का निर्माण
Mon, 27 Jul 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गढ़ शहजानपुर में गलियों का शिलान्यास करती विधायक कृष्णा गहलावत व मेयर राजीव ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव गढ़ शहजानपुर में विधायक कृष्णा गहलावत और मेयर राजीव जैन ने सोमवार को करीब 1.50 करोड़ रुपये से होने वाले गलियों एवं सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों और गांवों में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निगम के वार्ड-6 में गलियों और सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें। इस दौरान पार्षद निशा, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप नांगल भी मौजूद रहे।