फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congressmen took to the streets in Sonipat, staged a protest and submitted a memorandum to the President

Sonipat News: सोनीपत में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Dec 2024 11:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Dec 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets in Sonipat, staged a protest and submitted a memorandum to the President
सोनीपत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी सुभाष चौक के पास पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार शिवराज को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दें या देश से माफी मांगे।
विज्ञापन

विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा का छिपा चेहरा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान ने उजागर कर दिया है। यह लोग वोट पाने और सरकार बनाने के लिए बाबा साहेब के नाम का प्रयोग करते हैं, इनके दिल में उनके प्रति कोई भाव या लगाव नहीं है। भाजपा पहले ही संविधान को खत्म करना चाहती थी। प्रदेश की जनता का वह शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे को समाप्त कर दिया। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस पार्टी शांति से बैठने वाली नहीं है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर विधायक इंदुराज ने कहा कि किसान 10 महीने से सड़कों पर हैं, सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर है। सरकार किसानों की मांगे जल्द पूरा करें। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, मेयर राजीव सरोहा, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, वीरेंद्र मोहन शर्मा, सुखबीर सिंह फरमाणा, पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र दहिया, रणजीत कौशिक, जयभगवान आंतिल, महिला अध्यक्ष नीलम बाल्याण, प्रदेश सचिव हरि प्रकाश मंडल, सुरेंद्र नैय्यर, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, कमल दीवान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed