फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress is completely disintegrated: Dushyant Chautala

पूरी तरह से बिखर चुकी है कांग्रेस : दुष्यंत चौटाला

Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Congress is completely disintegrated: Dushyant Chautala
शादी समारोह में बधाई देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते साहिल मलिक के परि? - फोटो : Sonipat
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के वर्ष 2024 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है। 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाले जन सरोकार रैली में जननायक जनता पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी। अब कांग्रेस मुक्त भारत का सपना सच होने वाला है। हरियाणा में कांग्रेस का जो हाल है, सबको पता है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कहीं नहीं है, राजस्थान में फूट सामने आ चुकी है तो हिमाचल प्रदेश में यह फूट चुनाव परिणाम के बाद जगजाहिर हो जाएगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार को गांव भैंसवाल कलां में जजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र सिंह मलिक के बेटे साहिल मलिक की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनाव में ज्यादातर जगह जजपा के उम्मीदवार जीते हैं। जहां पार्टी मजबूत हालत में है, वहां चेयरमैन के लिए भी कोशिश करेगी। उन्होंने खरखौदा आईएमटी में मारुति उद्योग आने को लेकर कहा कि जिस प्रकार गुरुग्राम मिलेनियम सिटी बना। मानेसर छोटा गांव होते हुए नगर निगम बना। उसी तर्ज पर खरखौदा में विकास के भी नए आयाम स्थापित होंगे। गठबंधन सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। सरकार की सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। इस दौरान जजपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, गोहाना पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन कुलदीप मलिक, जजपा गोहाना हलकाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, राममेहर राठी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed