फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Confirmation of black fungus in another patient admitted in medical college

मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक अन्य मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि

Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of black fungus in another patient admitted in medical college
बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती एक अन्य मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिस मरीज में ब्लैक फंगस मिला है, उसका नाक व आंख का सोमवार को ही सफल ऑपरेशन हो चुका है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। इसके अलावा मंगलवार को दो अन्य संदिग्ध मरीजों का आंख व नाक का ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इस समय ब्लैक फंगस के लक्षण वाले सात मरीज भर्ती हैं। इनमें से पानीपत निवासी मरीज को कई दिन पहले ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। सोमवार को इस मरीज का नाक का ऑपरेशन किया गया था। इसके साथ ही सोनीपत निवासी एक संदिग्ध मरीज का भी आंख का ऑपरेशन किया था, उसकी भी मंगलवार को ब्लैक फंगस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे अस्पताल में दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इसके अलावा यहां दाखिल सोनीपत व पानीपत के दो अन्य मरीजों को आंख से होकर मस्तिष्क तक संक्रमण फैलने का खतरा हो गया था। इसको लेकर मंगलवार को चिकित्सकों की टीम ने दोनों का नाक व आंख का ऑपरेशन किया गया। एक मरीज की आंख में टीका भी लगाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात में से दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। दोनों का ऑपरेशन पहले ही करा दिया गया है। मंगलवार को भी दो संदिग्ध मरीजों की स्थिति को देखते हुए उनका नाक व आंख का ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन सफल रहे और मरीजों की हालत भी ठीक है। - डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed