फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Condition worsened due to 64 mm rain, record broken in Kharkhoda

Sonipat News: 64 मिमी बारिश से बिगड़े हालात, खरखौदा में टूटा रिकॉर्ड

Fri, 01 Aug 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Condition worsened due to 64 mm rain, record broken in Kharkhoda
सोनीपत/खरखौदा। जिले में वीरवार को हुई औसतन 64 मिमी बारिश से हालात बिगड़ गए। कई स्थानों पर निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल चुकी है। शहर की सड़कों व गलियों में पानी भर गया है। खरखौदा में रिकॉर्ड 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने आमजन को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। वीरवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। रिकॉर्ड बारिश से हालात ही बिगड़ गए। बारिश से शहरी क्षेत्र में निकासी व्यवस्था काफी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। सड़कों और कॉलोनियों में काफी देर तक पानी भरा रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने नगर निगम की निकासी व्यवस्था की पोल खुल दी। शहर में जगह-जगह पानी भर गया। बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कॉलोनी, वेस्ट रामनगर, कालूपुर चौक, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-14 व 15, नेशनल हाईवे-44 सहित अधिकतर स्थानों पर पानी भरा रहा।



बारिश का आंकड़ा
ब्लॉक
बारिश

सोनीपत
45 मिमी

खरखौदा
100 मिमी
गोहाना 95 मिमी

गन्नौर
20 मिमी

खानपुर कलां 48 मिमी
राई

74 मिमी



धान उत्पादक किसान खुश, कपास व सब्जी को नुकसान

बारिश से जहां धान किसानों को राहत मिली है वहीं कपास और सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि विभाग ने कपास उत्पादक किसानों को सलाह दी है कि वह अपने खेतों में पानी जमा न होने दें। साथ ही सब्जी की फसल में बारिश से नुकसान होगा
जन स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की खुली पोल

मानसून से पहले नालों की सफाई के तमाम दावे बारिश के सामने निरर्थक साबित हुए। कई क्षेत्रों में नाले जाम मिले। पानी निकासी नहीं हो पाई। पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था भी नाकाफी रही। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम व जन स्वास्थ्य विभाग का पूर्व तैयारी अभियान सिर्फ दिखावा था।
खरखौदा सब्जी मंडी में घुटनों तक भरा पानी

खरखौदा में वीरवार को झमाझम बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। 100 मिलीमीटर बारिश में शहर में चारों तरफ पानी ही नजर आ रहा था। सबसे बुरा हाल सब्जी मंडी का रहा जहां घुटनों तक पानी भर गया। सब्जी विक्रेता पानी में खड़े होकर ग्राहकों की राह देखते रहे। दिल्ली रोड, गोपालपुर मार्ग, थाना कलां रोड, रेलवे अंडरपास, मुख्य चौक सहित शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा जबकि कई लोग फिसलकर गिरते भी देखे गए। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह हालात हर साल बारिश में सामने आते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से केवल बयानबाजी तक सीमित कार्रवाई होती है।

सप्ताह के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे। अरब सागर से नमी भरी हवा आने के कारण वातावरण में आर्द्रता बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। -डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, केवीके, जगदीशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed