{"_id":"6802ab2a557945fdff0002ec","slug":"complete-satisfaction-of-the-farmer-is-necessary-while-measuring-moisture-acs-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135402-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी मापते समय किसान की पूर्ण संतुष्टि जरूरी : एसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी मापते समय किसान की पूर्ण संतुष्टि जरूरी : एसीएस
Sat, 19 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09. सोनीपत की गोहाना अनाज मंडी में अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे अतिर
सोनीपत। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने शुक्रवार को अनाज मंडियों में खरीद का जायजा लिया। एसीएस ने गेहूं में नमी की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमी मापते समय संबंधित किसान की पूर्ण संतुष्टि की जाए। नमी मापने के लिए एक से अधिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि किसान को किसी प्रकार की शिकायत न रहे।
इस दौरान खरीद एजेंसियों ने एसीएस के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिकारियों ने रिपोर्ट में बताया कि मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक 2612870 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 1817550 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका। एसीएस ने अधिकारियों को उठान में तेजी लाने व किसानों को भुगतान के निर्देश दिए। अमर उजाला में शुक्रवार को गेहूं के उठान की समस्या का मुद्दा प्रकाशित किया गया था।
एसीएस सबसे पहले गोहाना अनाज मंडी पहुंचे और वहां की विभिन्न खरीद एजेंसियों से रबी फसलों की खरीद, उठान और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने गेहूं बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर कोई किसान आपके पास कोई समस्या लेकर आता है तो तुरंत उसका समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उसके बाद एसीएस ने खरखौदा तथा सोनीपत अनाज मंडी का दौरा करते हुए किसानों के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, लाइट, साफ-सफाई, सुविधा केंद्र और फर्स्ट एड जैसी सुविधाएं पूरी तरह दुरुस्त रखें। साथ ही किसानों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क पर एक्सपर्ट कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का समाधान हेल्प डेस्क पर ही हो जाए।
इस दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, सुभाष चंद्र, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी (डीएमईओ) ज्योति धनखड़, हैफेड डीएम उमाकांत शर्मा, हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम रिशू दहिया, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंशेल सहरावत, मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश कुमार, ज्योति मोर व किसान मौजूद रहे।