{"_id":"6509fa9fccb0579161074824","slug":"complaint-about-contaminated-drinking-water-supply-samples-taken-from-four-villages-sonipat-news-c-197-1-snp1001-6318-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत चार गांवों से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत चार गांवों से लिए सैंपल
Wed, 20 Sep 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37- गांवो से लिए गए सैंपलों के साथ प्रदूषण विभाग के एसडीएम रविंद्र कुमार, जनस्वास्थ्य विभा
गन्नौर। क्षेत्र के चार गांवों में लगातार दूषित पानी आपूर्ति होने की आ रही शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विधायक निर्मल चौधरी ने प्रदूषण विभाग को पेयजल आपूर्ति के सैंपल लेने के आदेश दिए। मंगलवार को प्रदूषण विभाग के एसडीएम रविंद्र कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अंकुश मलिक व अन्य कर्मचारियों ने भोगीपुर, राजलूगढ़ी, बड़ी व लल्हेड़ी गांव में आपूर्ति किए जा रहे पानी की सैंपल लिए। सभी सैंपल को जांच के लिए करनाल लैब में भेजा गया है।
गांव भोगीपुर, राजलूगढ़ी, बड़ी व लल्हेड़ी में दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो पानी सप्लाई किया जाता है वह मिट्टीयुक्त और बदबूदार है। ग्रामीणों ने इस बारे में कर्मचारियों व अधिकारियों को भी अवगत करवाया था। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दूषित पेयजल आपूर्ति की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे थे।
विधायक निर्मल चौधरी ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों को जांच करवाने का आश्वासन दिया था। इस बारे में प्रदूषण विभाग को पानी के सैंपल लेने के आदेश दिए। दोनों विभागों के अधिकारियों ने मौकों पर जाकर पानी के सैंपल लिए हैं। अब सैंपल की रिपोर्ट आने इंतजार है।