फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Complainant party submits memorandum to DC in Rs 9500 crore liquor scam case

Sonipat News: 9500 करोड़ के शराब घोटाला मामले में शिकायतकर्ता पक्ष ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Apr 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Complainant party submits memorandum to DC in Rs 9500 crore liquor scam case
चरखी दादरी। 9500 करोड़ के शराब घोटाला व जहरीली शराब से हुई 50 व्यक्तियों की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष ने सोमवार को डीसी मनदीप कौर को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा प्रदेश के उच्चाधिकारियों को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई है, जिसके जरिये एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे दादरी निवासी अधिवक्ता संजीव तक्षक व अन्य अधिवक्ताओं ने बताया कि वो इस मामले के शिकायतकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक लोग और बड़े अधिकारी घोटाले के सूत्रधार हैं। इसलिए सीबीआई और ईडी ही मामले की जांच करने में सक्षम है। अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सोनीपत में जहरीली शराब पीने से करीब 50 लोगों की मौत हुई थी और इसका कारण शराब माफिया, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग की मिलीभगत जिम्मेवार थी।
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से हुई 50 मौतों को लेकर एसआईटी ने मुख्य रूप से खुलासे किए थे जिनमें शराब माफिया, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग व सरकार के बड़े पदों पर बैठे अधिकारी व नेतागण को जिम्मेदार ठहराया था। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कार्रवाई जरूरी है। डीसी को ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कालीरमण, प्रशांत गहलवात, विकास, शीतल साहू, रविंद्र व प्रवीन तक्षक आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है मामला
अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि दादरी जिले के अधिवक्ताओं ने वर्ष 2020 में एक शिकायत की थी, जिसकी बदौलत अधिवक्ता प्रदीप रापड़िया की अगुवाई में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में याचिका दायर कर संबंधी विभाग व अधिकारियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग भी की थी। ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर सुनवाई 23 मई को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed