{"_id":"677c3baf244a4fc2060abc6c","slug":"company-employee-dies-in-collision-with-truck-two-colleagues-serious-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130413-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रक की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत, दो सहकर्मी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रक की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत, दो सहकर्मी गंभीर
Tue, 07 Jan 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुमासपुर स्थित देवीलाल पार्क के पास सड़क किनारे चल रहे तीन कंपनी के कर्मियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव रायपुर दिहली निवासी अंकित ने बताया कि वह ट्रक चालक है। उनके छोटे भाई रवि बहालगढ़ स्थित आईटेक कंपनी में काम करते थे। उनके साथ उनके गांव के ही पुष्पेंद्र व पड़ोसी गांव का राजा बाबू नौकरी करते थे। वह 5 जनवरी को अपने भाई के पास आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उनका भाई भाई रवि, पुष्पेंद्र व राजा बाबू कंपनी से पैदल-पैदल जा रहे थे। वह भी उनके साथ चल दिया। जब वह देवीलाल पार्क के पास पहुंचे तो ट्रक चालक ने उनके भाई रवि, पुष्पेंद्र व राजा बाबू को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक सहित भाग गया।
वह तीनों को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उनके भाई रवि को मृत घोषित कर दिया गया। पुष्पेंद्र व राजा बाबू को चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।