Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Companies will provide training to 10 teams of students selected under KBC.

Sonipat News: केबीसी के तहत चुनी गई विद्यार्थियों की 10 टीमों को कंपनियां देंगी प्रशिक्षण

Wed, 03 Dec 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Companies will provide training to 10 teams of students selected under KBC.
फोटो 19- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
सोनीपत। कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी) योजना के तहत जिलास्तर पर राजकीय विद्यालयों की चुनी गई 10 टीमों को विभिन्न कंपनियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। केबीसी योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार स्थापित करने व आइडिया के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रशिक्षण लेने वाली विद्यार्थियों की 10 टीमों को जोनल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। श्रेष्ठ आइडिया देने वाली 5 टीमों का चयन कर उनको राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में स्वरोजगार स्थापित करने, उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने, रचनात्मक विचारों को जागृत करने के उद्देश्य से केबीसी योजना के तहत अक्तूबर में 250 शिक्षकों व 929 विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। योजना के तहत विद्यार्थियों से उनके सुझाव मांगकर स्वरोजगार की अलख जगाना है ताकि उन्हें पढ़ाई के बाद नौकरियों पर निर्भर न रहना पड़े।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों की टीमों ने नवंबर में शिक्षकों के नेतृत्व में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर रोजगार संबंधी सुझाव दिए थे। अब चयनित 10 टीमों को विभिन्न कंपनियों की ओर से जोनल व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से रोजगार सुझाव पर बातचीत करने, अपनी बात रखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चयनित टीमें निजी कंपनियों से लेंगी प्रशिक्षण
सोनीपत के पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय की टीम अंकिता के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी।
गोहाना के आंवली स्थित राजकीय विद्यालय की टीम अनुराधा जोशी के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी।
गोहाना के गढ़ी उजाले खां स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय की टीम रजत मलिक के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी।
गन्नौर के खुबडू स्थित राजकीय विद्यालय की टीम नितिन राजमित्रा के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी।
गन्नौर के बेगा स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय व कथूरा के बनवासा स्थित राजकीय विद्यालय की टीम संदीप जांगड़ा के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी।
कथूरा स्थित राजकीय कन्या विद्यालय व मुंडलाना के चिड़ाना स्थित राजकीय विद्यालय की टीम साहिल के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी।
राई के जाखौली स्थित राजकीय कन्या विद्यालय व कुंडली स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय की टीम डॉ. अनूप कौशिक के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी।
यह रहेंगे प्रशिक्षण के स्किल
जिला सहायक परियोजना संयोजक अमित भनवाला ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सत्र में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगार संबंधी सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिलास्तरीय चयनित टीमें पैरेन स्किन एलएलपी, आध्यात्मिक सर्पिल, सोशल मीडिया, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विनिर्माण प्रक्रिया, व्यवसाय परामर्श, परियोजना प्रबंधन, पिज्जा गैलरी, शिक्षा संबंधी, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे विषयों पर विभिन्न कंपनियों से प्रशिक्षण लेंगी। राज्यस्तर पर श्रेष्ठ सुझाव देने वाली टीमों काे पुरस्कार स्वरूप 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा देने के साथ नवाचार को बढ़ावा देना है। कौशल बिजनेस चैलेंज योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वह अन्य युवाओं को भी रोजगार मुहैया करवा सकें। जोनल स्तर पर श्रेष्ठ सुझाव देने वाली टीम को राज्यस्तर पर मौका मिलेगा। इसके लिए विभिन्न कंपनी विद्यार्थियों को संबंधी प्रशिक्षण देंगी।-सुजाता खत्री, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed