फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Colorful conclusion of the 20-day Haryanvi folk dance workshop

Sonipat News: 20 दिवसीय हरियाणवी लोकनृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन

Wed, 02 Sep 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Colorful conclusion of the 20-day Haryanvi folk dance workshop
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला के समापन अवसर पर लोकनृत्य करती छात्रा
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित 20 दिवसीय हरियाणवी लोकनृत्य कार्यशाला का मंगलवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन, रोहतक के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने हरियाणवी लोकगीतों की लय और पारंपरिक लोकनृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में छात्राओं ने कार्यशाला के दौरान सीखे लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। उनके प्रदर्शन में उत्साह, अनुशासन और कला के प्रति समर्पण दिखाई दिया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने लोकनृत्य की बारीकियां सीखने के साथ हरियाणवी लोक परंपराओं को भी समझा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने छात्राओं की लगन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संयोजक कंचन सिधर और सह-संयोजक डॉ. शीतल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed