{"_id":"9a62d55d3715c997b62201a814181c32","slug":"cold-wave-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम, अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम, अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के बीच मंगलवार को सर्दी का भी सितम जारी रहा। जिलेभर में ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी का आलम ये था कि एक दिन पहले ही गिरा तापमान और गिर गया। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री था वहीं मंगलवार को यह 2 डिग्री गिर गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सोमवार की तरह ही 6 डिग्री पर ही बना रहा। खास बात यह रही कि मंगलवार को लोग पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शनों से वंचित रहे। आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा। इस कारण लोगों को सूर्यदेव से वो राहत भी नहीं मिल पाई, जो कि सोमवार को दोपहर के समय मिल गई थी।
दो दिन से बढ़ गई सर्दी
बता दें कि सर्दी ने दो दिनों से ही अपना जलवा दिखाना शुरू किया है। यूूं तो ठंड दिसंबर माह से शुरू हो गई थी, लेकिन कड़ाके की ठंड अब पड़नी शुरू हुई है। सोमवार को सुबह और शाम को भारी धुंध के साथ ठंड बनी हुई थी। लेकिन मंगलवार को तो सुबह से लेकर शाम तक हल्की धुंध और ठंड बनी रही।