फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cold wave did not let us enjoy the sunshine

Sonipat News: शीतलहर ने खिली धूप का नहीं लेने दिया आनंद

Mon, 22 Jan 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cold wave did not let us enjoy the sunshine
सोनीपत। दिनभर चली शीतलहर ने खिली धूप में भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं लेने दी। हालांकि धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। कोहरा से भी निजात मिली है। जिससे रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। सुबह 11 बजे धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल सकी। हालांकि सात किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। प्रदूषण के स्तर पर फिर से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 183 दर्ज किया था। अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं ट्रेनों की गति पर लगाम जारी है। गीता जयंती एक्सप्रेस व अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रही। मालवा एक्सप्रेस छह घंटे, कालका शताब्दी तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


वर्जन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीच-बीच में दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हवाएं सोनीपत क्षेत्र में पहुंच रही है, जिसके कारण अचानक से कोहरा छा जाता है। सोमवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर निर्धारित करेगा कि कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी रहेगा या लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed