फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cold started to melt in the weather, maximum temperature decreased

Sonipat News: मौसम में घुलने लगी ठंड, अधिकतम तापमान में आई कमी

Tue, 10 Dec 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cold started to melt in the weather, maximum temperature decreased
मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। रात को हुई बूंदाबांदी के बाद जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम में ठंडक घुलने लगी है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार देर रात को कोहरे का प्रभाव गहराने और मंगलवार से तीन दिन तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


फसल के लिए लाभदायक है ठंड का बढ़ना

मौसम का मिजाज रबी की फसल के लिए अनुकूल होने लगा है। जिले में करीब 3.40 लाख एकड़ भूमि में गेहूं की बिजाई की जा चुकी है। कई किसान अपनी अगेती गेहूं की फसल में पहली सिंचाई कर रहे हैं। वहीं, सरसों की फसल में फूल आ गया है। फसल खेतों में लहलहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
मौसम में ठंडक बढऩे लगी है। अब वातावरण में कोहरा छा सकता है, साथ ही एक-दो दिन में शीतलहर भी चल सकती है।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed