{"_id":"69558c3dcf35891a0e0cfa6f","slug":"cng-supply-did-not-improve-on-the-fifth-day-either-causing-inconvenience-to-vehicle-owners-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147558-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पांचवें दिन भी बेहतर नहीं हुई सीएनजी आपूर्ति, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पांचवें दिन भी बेहतर नहीं हुई सीएनजी आपूर्ति, वाहन चालक परेशान
Thu, 01 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत में एक पंप में सीएनजी भरवाने के लिए खड़े वाहन। संवाद
सोनीपत। क्षतिग्रस्त गैस पाइपलाइन की मरम्मत के बाद पांचवें दिन भी सीएनजी आपूर्ति बेहतर नहीं हो सकी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन जुड़ने के बाद भी सीएनजी में कचरा, नमी और कम प्रेशर की समस्या बन रही है। गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बुधवार को भी जिले के विभिन्न सीएनजी पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन गैस पूरी नहीं भर पाने, मशीनों के बार-बार कट होने और कम प्रेशर के कारण उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। कई वाहन चालकों ने बताया कि टंकी आधी भी नहीं भर पा रही और कुछ किलो गैस डालते ही मशीन बंद हो जा रही है।
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के जिला प्रमुख परविंद्र खत्री का कहना है कि वह खुद इस समस्या से परेशान हैं। डीलरों की ओर से लगातार कंपनी के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।