फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM will come today to take stock of the crop damaged by hailstorm

ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का जायजा लेने आज आएंगे सीएम, डीसी ने किया झरोठी गांव का दौरा

Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM will come today to take stock of the crop damaged by hailstorm
सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीसी ललित सिवा? - फोटो : Sonipat
गांव झरोठी में शनिवार को सीएम मनोहर लाल ओलावृष्टि से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचेंगे। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल जनसभा भी करेंगे। सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीसी ललित सिवाच ने अधिकारियों के साथ मिलकर झरोठी गांव का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने के लिए क्षेत्र के किसान 31 अक्तूबर को सीएम से मिलने चंडीगढ़ गए थे। वहां पर सीएम मनोहर लाल ने 6 अक्तूबर को सोनीपत में पहुंचने का आश्वासन दिया था। सीएम मनोहर लाल के तय कार्यक्रम के अनुसार डीसी ललित सिवाच ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा, हेलीपैड व लोगों की आवाजाही को लेकर चर्चा की। इस दौरान एएसपी डॉ. मयंक गुप्ता, एसडीएम संजय बिश्नोई, तहसीलदार अनिल कुमार, बीडीपीओ दीपिका शर्मा, अनिल झरोठी, राजबीर झरोठ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed