फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM's program canceled due to opposition from farmers

किसानों के विरोध से सीएम का कार्यक्रम रद्द

Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
CM's program canceled due to opposition from farmers
सोनीपत/गोहाना। पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए रविवार को आंवली गांव में आने का सीएम मनोहर लाल का कार्यक्रम किसानों के विरोध को देखते हुए रद्द करना पड़ा। किसानों ने उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतरने की चेतावनी दी तो उनका कार्यक्रम शनिवार रात को रद्द करने का पत्र भेजा गया। जिसमें सीएम मनोहर लाल ने विपक्षी पार्टियों पर चंद लोगों के सहारे सामाजिक मर्यादाओं को कलंकित करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही आंदोलन के नाम पर फैलाए जा रहे उन्माद को सामाजिक एकता के लिए खतरनाक बताया। सीएम ने पूरे गांव के एकमत होकर बुलाने पर ही वहां आने की बात कही है। वहीं इससे पहले पुलिस-प्रशासन ने विरोध करने वाले 50 किसान नेताओं को नोटिस भेज दिए थे तो वहां सुरक्षा के लिए तीन एसपी, 10 डीएसपी समेत अर्द्धसैनिक बल व पुलिस के 2200 जवानों की ड्यूटी तय कर दी गई थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का सोमवार रात को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया था। अब रविवार को उनकी तेहरवीं है। ऐसे में पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए सीएम मनोहर लाल का भी गांव में आने का कार्यक्रम तय हुआ था। सीएम के कार्यक्रम से पहले ही किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर किसान नेताओं ने शुक्रवार को हेलीपैड पर पहुंचकर सीएम को गांव में नहीं आने देने की भी चेतावनी दी थी। किसानों की चेतावनी को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया और सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने की तैयारियों के लिए शनिवार को दिनभर लगे रहे।
विज्ञापन

इसके लिए आंवली के आसपास 22 नाके लगाए गए। सोनीपत, झज्जर व दादरी के एसपी के साथ ही दस डीएसपी की ड्यूटी तय की गई। इनके अलावा आरएएफ, सीआरपीएफ, आईआरबी व पुलिस की 22 कंपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई तो एसपी जश्नदीप रंधावा शनिवार को अधिकारियों संग बैठक करते रहे। वहीं हैलीपेड को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके, उसके लिए एएसपी निकिता खट्टर, एसडीएम प्रदीप कुमार समेत कई अफसर शनिवार को दिन भर गांव में डेरा डाले रहे। इसके साथ ही भाकियू के उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल समेत 50 किसान नेताओं को नोटिस भेजे गए थे। इस पूरी व्यवस्था के बाद शनिवार रात को सीएम मनोहर लाल का आंवली आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed