फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM Nayab Saini will participate in the state level program in Sonipat tomorrow

Sonipat News: सीएम नायब सैनी कल सोनीपत में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लेंगे भाग

Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
CM Nayab Saini will participate in the state level program in Sonipat tomorrow
सोनीपत। संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत सरकार की ओर से गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 18 मई को नई अनाज मंडी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। उन्होंने मार्केट कमेटी व नगर निगम अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल व बाहर की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंच निर्माण, टेंट की व्यवस्था, लोगों के बैठने, पेयजल, कूलर, शौचालय, पार्किंग, वीआईपी शौचालय, सड़क की मरम्मत, हेलीपैड निर्माण, मीडिया गैलरी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच व जनता के बीच एलईडी स्क्रीन लगवाने की बात कही। बिजली निगम के अधिकारियों को जनरेटर की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के सभी रूट पर साइन बोर्ड लगवाएं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी वितरित करेंगे, इसके लिए अलग से व्यवस्था करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीसीपी कुशल सिंह, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला परिषद के सीईओ अभय सिंह जांगड़ा, एसीपी जीत सिंह, डीडीपीओ जितेन्द्र कुमार, डीआईओ विशाल सैनी, तहसीलदार जीवेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन पंकज गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed