{"_id":"60c25bd38ebc3e80e872178f","slug":"cm-inaugurates-online-oxygen-plant-sports-complex-three-health-centers-and-fire-station-sonipat-news-rtk612422583","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने ऑक्सीजन प्लांट, खेल परिसर, तीन स्वास्थ्य केंद्र व फायर स्टेशन का किया ऑनलाइन उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने ऑक्सीजन प्लांट, खेल परिसर, तीन स्वास्थ्य केंद्र व फायर स्टेशन का किया ऑनलाइन उद्घाटन
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित समारोह के दौरान ईवीएम व वीवीपैट रखने को गोदाम का शिलान्यास करते सांसद रमे?
- फोटो : Sonipat
सीएम मनोहर लाल ने वीरवार को जिले में 27.77 करोड़ रुपये से तैयार की गईं विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मेडिकल कॉलेज में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट, महिला यूनिवर्सिटी में बनाए गए खेल परिसर, तीन स्वास्थ्य केंद्र समेत एजुकेशन सिटी राई में बनाए गए फायर स्टेशन का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट रखने के लिए बनने वाले गोदाम का शिलान्यास किया। सांसद रमेश कौशिक ने लघु सचिवालय में इन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
सीएम मनोहर लाल ने ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के विकास को नई बुलंदियां प्रदान की गई है। विकास की इस गति को थमने नहीं दिया जाएगा। भाजपा ने प्रदेश में अपने कार्यकाल में निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। जिसके बाद सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने जिले के विकास को नई दिशा प्रदान की है। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच फैक्टरी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट में जल्द निर्माण दोबारा शुरू होगा। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी बेहतर विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। वहीं डीसी ललित सिवाच ने सीएम मनोहर लाल व सांसद रमेश कौशिक का आभार जताया।
सीएम ने इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास से जिले की छह विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया, जिनमें गांव गामड़ी में 38.75 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, गांव न्यात में 34.95 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, जाखौली में 360 लाख रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में 743 लाख रुपये से निर्मित फायर स्टेशन, भक्त फूल सिंह महिला विवि खानपुर कलां में 1 हजार लाख रुपये से निर्मित खेल परिसर व बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में 90.72 लाख रुपये से स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में ईवीएम व वीवीपैट के उचित रखरखाव के लिए 5.10 लाख रुपये से बनने वाले गोदाम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
लोगों को इस तरह मिलेगा नई परियोजनाओं का फायदा
न्यात में बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र से करीब 10 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा और उनको सामान्य बीमारियों का उपचार कराने के लिए खानपुर व गोहाना नहीं जाना पड़ेगा। इस तरह ही गामड़ी गांवों में बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र से करीब 12 गांवों के लोगों को फायदा मिलेेगा और यहां के लोग भी खानपुर व गोहाना ही उपचार कराने के लिए जाते थे, जिससे अब इनको वहां नहीं जाना होगा। जाखौली में बनाई गई पीएचसी से जगदीशपुुर, झूंडपुर, पतला, सेवली समेत एक दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा। अभी तक लोग सीएचसी बढ़खालसा व नागरिक अस्पताल में इलाज कराने के लिए जाते थे। अब जाखौली में पीएचसी की सुविधा मिलने के बाद लोगों को फायदा होगा। वहीं राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में बनाए गए फायर स्टेशन से राई व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की काफी समस्या दूर हो सकती है। यहां फैक्टरी में आग लगने की घटनाएं होती हैं और जब तक सोनीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती है, उस समय तक आग से काफी नुकसान हो जाता है।

सीएम मनोहरलाल के ऑनलाइन उद्घाटन समारोह में सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी व अन्य- फोटो : Sonipat