{"_id":"65de1f2f086cf1ee8b047007","slug":"cleaning-of-drains-will-start-in-the-city-from-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114469-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर में आज से शुरू होगी नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर में आज से शुरू होगी नालों की सफाई
Tue, 27 Feb 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में दिल्ली मार्ग पर निकासी ठप होने से भरा दूषित पानी। संवाद
खरखौदा। नगरपालिका की ओर से शहर में करीब डेढ़ दशक पहले बनाए गए नालों को साफ करने का टेंडर छोड़ा गया है। बुधवार से शहर में नालों को साफ करने का काम शुरू किया जाएगा। नाले की सफाई के लिए 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ठेकेदार को साल भर नालों की सफाई रखनी होगी।
शहर की हर मुख्य सड़क पर पानी भरा रहता है। जिन नालों से जलनिकासी होती है, उनमें कचरा भरा है। जब से यह नाले बने हैं, नालों के ऊपर स्लैब डाले होने के कारण उन्हें ठीक से साफ नहीं किया जा सका है। ऐसे में इन नालों के सहारे शहर की पानी निकासी नहीं हो पा रही है। बीते दिनों नपा की तरफ से शहर के दिल्ली चौक बाईपास के पास से नालों के ऊपर से बुलडोजर से स्लैब उखाड़कर नाले साफ करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन इसे बीच में रोककर अब इस काम के लिए अलग से टेंडर छोड़ दिया गया है। बुधवार को ठेकेदार की ओर से शहर के नालों के ऊपर बने स्लैब हटाकर नालों को साफ करने का काम शुरू किया जाएगा।
वर्जन
पानी निकासी पर प्रथम चरण का काम शुरू करवाया जा रहा है। शहर वासी नालों की सफाई में सहयोग करें, स्लैब हटाकर नालों को अच्छे से साफ किया जाएगा। ऐसे में नालों से अतिक्रमण हटाएं, ताकि काम में किसी प्रकार की बाधा ना बनें।-ज्योति मित्तल, एसडीएम व नपा प्रशासक, खरखौदा।