फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Classes were held for the handicapped when they did not have X-rays

Sonipat News: दिव्यांगों के एक्स-रे न होने पर लगाई क्लास

Tue, 29 Jul 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Classes were held for the handicapped when they did not have X-rays
फोटो 07: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लगाए गए चिकित्सा मूल्यांकन ​शिविर में पहुंचे दिव्यांग विद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में एक बार फिर एक्स-रे मशीन खराब हो गई है। ऐसे में चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में पहुंचे दिव्यांग विद्यार्थियों के एक्स-रे न होने के कारण अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त से अभिभावकों और महिला पुलिसकर्मियों ने शिकायत की तो उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने बायो मेडिकल इंजीनियर (बीएमई) व वरिष्ठ रेडियोलाॅजी अधिकारी (एसआरओ) को बुलाया। बीएमई से सही जवाब नहीं मिलने पर एसआरओ ने एक घंटे का समय मांगा। इस बीच एसआरओ ने पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किए। जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन बार-बार खराब होने की समस्या 23 जुलाई से बन रही है।
विज्ञापन

शनिवार को मशीन को ठीक कराया गया था। सोमवार को करीब 50 लोगों के एक्स-रे करने के बाद वह फिर से खराब हो गई। अस्पताल परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से शुरू किए गए दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में पहुंचे विद्यार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा जांच कराने के लिए पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने भी एडीसी के पास जाकर मशीन खराब होने की शिकायत दी। एडीसी के आने से पहले एक महिला ने अपने दिव्यांग बेटे का एक्स-रे न होने के बारे में शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दी।
सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. अतर सिंह ने उनसे कहा कि मुझसे पैसे लेकर बाहर प्रयोगशाला से अपने बेटे का एक्स-रे करवा लाओ। एक्स-रे रिपोर्ट आने के साथ ही शिविर में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक आपके बेटे की चिकित्सा जांच करवा देंगे।
शिविर में पहुंचे एडीसी ने बायो मेडिकल इंजीनियर सोनू व वरिष्ठ रेडियोलाॅजी अधिकारी राजेश दहिया को सिविल सर्जन कार्यालय में बुलाया। बीएमई से सही जवाब न मिलने पर एसआरओ ने एक घंटे का समय मांगा।

इसके बाद एडीसी लक्षित सरीन अस्पताल के एक्स-रे रूम में पहुंचे और वहां से एसआरओ ने खराब मशीन को दिखाया। एडीसी ने किसी तरह मशीन को ठीक करने के निर्देश दिए। दोपहर करीब एक बजे एसआरओ ने पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे करने शुरू किए. एक्स-रे होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी, जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed