{"_id":"6793fc98d483f5d4d007902d","slug":"city-residents-will-be-able-to-enjoy-ac-bus-for-just-rs-10-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131333-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महज 10 रुपये में एसी बस का आनंद ले सकेंगे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महज 10 रुपये में एसी बस का आनंद ले सकेंगे शहरवासी
Sat, 25 Jan 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत डिपो में खड़ी ई-बस। संवाद
सोनीपत। जिले में पहुंची पांच ई-बसों का शुक्रवार को ट्रायल किया गया। गणतंत्र दिवस पर ई-बसों का विधिवत उद्घाटन करवाने के बाद सड़कों पर उतारा जाएगा। जिले में ई-बसों का परिचालन शुरू होने से प्रदूषण का स्तर कम होगा, वहीं बस अड्डे से कुंडली बॉर्डर तक प्रत्येक 20 मिनट में परिवहन सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रियों को अपने वाहनों पर दौड़ लगाने से मुक्ति मिलेगी। यात्री महज 10 रुपये में एसी बस में आरामदायक सफर का आनंद उठा सकेंगे। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पांच जिलों में ई-बसें भेजी हैं। जबकि दो जिलों में एक साल पहले ही ई-बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर जिलावासियों को ई-बसों की सौगात मिलेगी। पुलिस लाइन मैदान पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी इसका शुभारंभ करेंगे। खास बात यह है कि गणतंत्र दिवस पर इन बसों में यात्रियों को मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
12 परिचालकों को किया जाएगा नियुक्त
ई-बसों का परिचालन मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए चार्जिंग स्टेशन से किया जाएगा। यह बसें मुरथल से चलकर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल, महाराजा अग्रसेन चौक, सेक्टर-14, मुरथल अड्डा होते हुए बस अड्डा पहुंचेंगी। बस अड्डे से बसों को कुंडली बॉर्डर के लिए रवाना किया जाएगा। हर 20 मिनट के अंतराल पर बस का दिल्ली रूट पर परिचालन किया जाएगा। इससे राई व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र व दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों व नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिल सकेगा। कुंडली बॉर्डर से रात 8:40 बजे सोनीपत के लिए अंतिम बस अपना सफर शुरू करेगी। इन बसों का परिचालन बेहतर तरीके से करने के लिए 12 परिचालक नियुक्त किए जाएंगे।
यह मिलेंगी सुविधाएं
-ई-बसें वातानुकूलित हैं।
-बसों के आगे व पीछे लगाई गई डिस्पले पर यात्रियों को उनके स्टैंड का पता चलेगा।
-यह बसें लो-फ्लोर हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने व उतारने में परेशानी नहीं होगी।
-इन 45 सीटर बसों में सीसीटीवी के साथ जीपीएस सिस्टम उपलब्ध रहेगा।
-ई-बसों में न्यूतम किराया 10 रुपये रहेगा।
कुंडली बॉर्डर तक बनाए 24 स्टैंड
सोनीपत बस अड्डे से कुंडली बॉर्डर तक 24 स्टैंड निर्धारित किए गए हैं। इसमें मामा भांजा चौक, सिक्का कालोनी, ट्यूलिप अस्पताल, नागरिक अस्पताल, ट्रक यूनियन, फाजिलपूर मोड़, सिद्धार्थ एन्क्लेव, सेक्टर 3/5 चौक, दिवान फार्म, फिम्स अस्पताल, जाट जोशी, बहालगढ़ चौक, राई बस अड्डा, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, एथनिक इंडिया, राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, बीसवांमील, बढ़खालसा, प्रीतमपुरा, रसोई, नांगल, टीडीआई मॉल, प्याऊ मनियारी, कुंडली औद्योगिक क्षेत्र, लख्मी प्याऊ व कुंडली बार्डर निर्धारित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अन्य बसें उपलब्ध होने पर अन्य मार्गों पर भी परिचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
किराये का यह रहेगा स्लैब
किलोमीटर किराया
01 से 05 10 रुपये
05 से 08 15 रुपये
08 से 11 20 रुपये
11 से 14 25 रुपये
14 से 17 30 रुपये
17 से 20 35 रुपये
20 से 23 40 रुपये
-
सोनीपत डिपो में पांच ई-बसें पहुंची हैं। जिनका परिचालन गणतंत्र दिवस पर शुरू करने की योजना है। इन बसों को अभी कुंडली बॉर्डर तक चलाने की योजना है। डिपो में अभी 50 और ई-बसें आनी है। अन्य बसों के आने पर दूसरे रूट शुरू किए जाएंगे।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत