फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CITU staged a protest outside the Deputy Commissioner's office.

Sonipat News: सीटू ने उपायुक्त के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 13 Apr 2026 05:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
CITU staged a protest outside the Deputy Commissioner's office.
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सीटू के नेता। स्रोत : सीटू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रदेश सरकार ने न्यूनतम वेतन को लेकर अपने वादे से पीछे हटते का आरोप लगाकर सीटू की राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिले में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम और श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार न्यूनतम वेतन को लेकर अपने वादे से पीछे हटती हुई 11 अप्रैल 2026 को मात्र 15,200 रुपये घोषित कर दिए जबकि 29 दिसंबर 2025 को पानीपत में हुई बैठक में 23,196 रुपये न्यूनतम वेतन पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग की। उन्होंने गुरुग्राम, मानेसर व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में शांतिपूर्ण आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि मानेसर में 53 मजदूरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने फैक्टरियों में बदसलूकी, 12 घंटे काम, मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं भी उठाईं। सीटू नेताओं ने धारा 163 हटाने, गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई, घायलों का इलाज, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, एलपीजी गैस पर राहत और औद्योगिक हादसों में मृतकों के परिजनों को 50 लाख व घायलों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान जिला प्रधान अनीता, सचिव सुनीता सहित कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed