{"_id":"9024097c9b8d1b64ea32e0a8a39867f2","slug":"cities-join-the-village-will-have-a-pleasant-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों से जुड़ेंगे गांव, सुहाना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों से जुड़ेंगे गांव, सुहाना होगा सफर
सोनीपत,अमर उजाल /ब्यरो
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर से गांवों को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के तहत केंद्र सरकार द्वारा जिले की 12 सड़कों के सुधार के प्रस्ताव को पारित किया गया था। हालांकि बाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए भेजे गए एस्टीमेट में से सिर्फ 8 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दी गई थी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने 116.330 किमी सड़कों के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत सभी 8 सड़कों का निर्माण आगामी मार्च-2015 तक पूरा कर लिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के अंतर्गत निर्माणाधीन 8 सड़कों की मरम्मत के लिए 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है। इससे पहले गत वर्ष पीडब्ल्यूडी ने जिले की 175.09 किमी लंबी 12 सड़कों के विस्तारीकरण और सुधार के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था। जिसमें से केंद्र सरकार ने जिले की 12 सड़कों में से महज 8 सड़कों का एस्टीमेट पास कर दिया। जिस पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कों के निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। सड़कों के निर्माण से जिले के सभी दूरदराज क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों को सड़क सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। ताकि आम आदमी को यातायात की सुविधा मिल सके।