फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Children were given training for musical instruments, dance, acting and music

Sonipat News: बच्चों को कराया वाद्य यंत्र, नृत्य, अभिनय, संगीत का अभ्यास

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children were given training for musical instruments, dance, acting and music
फोटो 03- सोनीपत की न्यू कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यशाला एवं व्यक्तित्व विकास शिविर के दौरान बच् - फोटो : महोबा डिपो के परिसर में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। न्यू कॉलोनी में नटराज थियेट्रिकल ग्रुप व हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यशाला एवं व्यक्तित्व विकास ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों को हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी नृत्य, अभिनय, वादन, संगीत का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन

शिविर के छठे दिन की शुरुआत बच्चों ने मां सरस्वती वंदना के साथ की। कार्यशाला में अतिथि के रूप में प्रोमिला, अशोक वर्मा, सुरेंद्र भारती, सेवानिवृत्त ड्रामा इंस्पेक्टर सुलेख कुमार, थानेदार जयसिंह सभ्रवाल ने विद्यार्थियों के अभ्यास की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वह कार्यशाला के माध्यम से गायन, नृत्य, वादन अभिनय का अभ्यास कर अपने जीवन को उज्ज्वल बनाएं। बच्चों की प्रतिभा को तराशने के लिए कार्यशाला पहले मंच का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा ने बच्चों को ढोलक की थाप पर नृत्य का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद बच्चों को वाद्य यंत्र हारमोनियम, ढोलक, नगाड़ा, बांसुरी का अभ्यास करवाया गया। नशा नाश की जड़ विषय पर लघुनाटिका के माध्यम से बच्चों को अभिनय का अभ्यास करवाया गया।

साथ ही, एकल अभिनय की बारीकियों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे 16 जून को समापन समारोह में अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed