फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's flying squad recovered banned fuel from the kiln

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने भट्ठे से बरामद किया प्रतिबंधित ईंधन

Thu, 20 Apr 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad recovered banned fuel from the kiln
फोटो 34- गांव बरोणा में ईंट भट्ठे पर मिले प्रतिबंधित ईंधन को लेकर कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़न
खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ गांव बरोणा में बंद पड़े एक ईंट भट्ठे पर छापा मार कार्रवाई करते हुए जांच में प्रतिबंधित ईंधन की खेप बरामद की है। यह प्रतिबंधित ईंधन दूसरे ईंट भट्ठे के लिए यहां रखा गया था। टीम ने दूसरे ईंट-भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। गत सप्ताह भी खरखौदा क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़दस्ता टीम ने कार्बन मिलने पर एक ईंट भट्ठे को सील किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि गांव बरोणा में बंद पड़े एक ईंट भट्ठे पर काफी मात्रा में प्रतिबंधित ईंधन (कार्बन) को रखा गया है। जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में एसआई सुनील कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसडीओ प्रवीन कुमार के साथ अपनी टीम लेकर बरोणा पहुंचे और बंद पड़े आरसीबी ईंट भट्ठे की जांच की। टीम को मौके पर करीब साढ़े पांच हजार कट्टे कार्बन से भरे मिले। जिन्हें दो ट्रालियों में लोडकर दूसरे गणेश ईंट भट्ठे पर ले जाया जा रहा था। टीम ने जांच में पाया कि दूसरे ईंट-भट्ठे पर प्रयोग करने के लिए इस प्रतिबंधित कार्बन को स्टॉक के रूप में रखा गया है। जिस पर टीम दूसरे ईंट भट्ठे पर पहुंची और वहां जांच करने पर करीब 30 कट्टे प्रतिबंधित कार्बन के मिले। टीम ने ईंट भट्ठा मालिक को नोटिस थमाते हुए उक्त ईंट भट्ठे को सील कर दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने गत सप्ताह चौलका-सिलाना मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा था, जहां जांच के दौरान प्रतिबंधित कार्बन मिलने पर उसे सील कर दिया था।

फोटो 34- गांव बरोणा में ईंट भट्ठे पर मिले प्रतिबंधित ईंधन को लेकर कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़न

फोटो 34- गांव बरोणा में ईंट भट्ठे पर मिले प्रतिबंधित ईंधन को लेकर कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed