{"_id":"646fb66410951931150c7797","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-cheese-and-ghee-shops-sonipat-news-c-197-1-snp1003-349-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आंधी ने फिर बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, आठ खंभे टूटने से ढाबों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आंधी ने फिर बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, आठ खंभे टूटने से ढाबों की बिजली गुल
Fri, 26 May 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 26 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एक दिन बाद वीरवार शाम को आंधी आने से जिले के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के सर्विस लेन के साथ यूनिपोल व बिजली के आठ खंभे टूट गए। जिसके चलते मुरथल के कई ढाबों पर बिजली गुल हो गई। साथ ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया।
वीरवार शाम को आंधी आने के कारण मुरथल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर महारानी ढाबे से लेकर ब्रोन स्टोन ढाबे तक बिजली के आठ खंभे टूट गए। खंभों के टूटने से तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आसपास के 20 ढाबों व दुकानों की बिजली आपूर्ति बाधित हाे गई। बिजली नहीं होने के चलते ढाबों पर जेनरेटर से काम चलाया गया। खंभों के टूटने की सूचना ढाबा मालिकों ने बिजली निगम के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद मुरथल सब डिविजन कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से सड़क किनारे पड़े बिजली के खंभों को हटाने का काम शुरू कराया।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुल हुई बिजली
शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह बिजली लाइनों में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने शाम से ही बिजली निगम कार्यालय के शिकायत केंद्र में फोन करने शुरू कर दिए। बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानी हुई। इसके बाद कर्मचारी बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
खेत में बने कमरे का दरवाजा उड़कर तारों में अटका
हवा की गति इतनी अधिक थी कि खेत में बने कमरे के पास रखा दरवाजे का एक हिस्सा उड़कर खेत से गुजर रहे तारों में अटक गया। काफी देर तक दरवाजा झुलता रहा। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि तारों पर दरवाजा टकराने से 11केवी लाइन में फाल्ट आ गया।
आंधी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की सर्विस लेन के साथ खंभे टूटे हैं, जिससे कई ढाबों व दुकानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है। जल्द ही नए खंभे स्थापित करके बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -ब्रिजेश कुमार, उप मंडल अभियंता, बिजली निगम, मुरथल