{"_id":"640e1b26d0fd14e55208cd44","slug":"chief-ministers-flying-squad-caught-illegal-hookah-bar-owner-arrested-sonipat-news-c-17-1-91696-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पकड़ा अवैध हुक्का बार, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पकड़ा अवैध हुक्का बार, मालिक गिरफ्तार
Mon, 13 Mar 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-15 आउटर पर हुक्का बार व अहाता में बरामद हुक्के। विज्ञप्ति
सोनीपत। सेक्टर-15 आउटर पर गेटवे स्कूल के नजदीक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आबकारी विभाग की टीम के साथ छापा मारकर अवैध हुक्का बार व अहाता पकड़ा है। टीम को वहां से 10 लोगों को हुक्का व शराब पीते मिले। पुलिस ने इस संबंध में आबकारी विभाग के निरीक्षक के बयान पर कोप्टा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही संचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत ने जमानत दे दी।
आबकारी विभाग के निरीक्षक जय भगवान ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गेटवे स्कूल के पास अवैध अहाता व हुक्का बार चलाने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम के एसआई सुनील कुमार साथियों के साथ कैफे रियाना पर छापा मारा तो वहां पर 10 लोग शराब और हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मौके से पांच हुक्का व चार डिब्बी मिंट फ्लेवर तंबाकू बरामद की। कैफे में करीब 20 मेज, सोफे व कुर्सियां रखी थीं। जिन पर एक साथ करीब 60 लोग बैठ सकते थे। पुलिस को वहां काउंटर पर युवक बैठा मिला, जिसने अपनी पहचान सेक्टर-15 में किराये पर रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ वीशु के रूप में दी। उससे शराब व हुक्का पिलाने का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह नहीं दिखा सका, जिस पर आरोपी के खिलाफ अवैध शराब अधिनियम में 21 (1) कोप्टा एक्ट 2003 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक साल से चला रहा था हुक्का बार
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह अहाता व हुक्का बार को एक साल चला रहा था। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
सोनीपत में पहले भी पकड़े जा चुके है हुक्का बार
16 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने राठधना रोड स्थित विवि सामने हुक्का, शराब व बीयर बार पकड़ा था।
26 जुलाई, 2022 को एमजी मॉल में चल रहे एचआर-10 कैफिड एरिया हुक्का बार को पकड़ा गया।
25 जुलाई, 2022 की रात को सेक्टर-15 में छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा गया।
17 नवंबर, 2020 को सेक्टर-15 में ही हुक्का बार पकड़ा गया था।
प्रदेश में हुक्का बार बंद किए गए हैं। रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आबकारी विभाग के साथ छापा मारकर हुक्का बार व अहाता पकड़ा है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। नशे के कारोबार को किसी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। -रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत