फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister listened to Mann Ki Baat at Rai rest house

Sonipat News: राई विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात

Mon, 30 Jan 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Jan 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister listened to Mann Ki Baat at Rai rest house

विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सोनीपत दौरे पर राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने किसानों को बाजरे की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में तैयार बाजरे के विभिन्न व्यंजन अन्य देशों में भी मशहूर हो रहे हैं। बाजरे की खेती से जुड़े किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष ऐसे लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिए गए हैं, जिन्होंने आदिवासी जनजाति से संबंधित लोगों के जीवन से देश के अन्य लोगों को परिचित करवाया है। नक्सलवादियों को नक्सलवाद छोड़ने के लिए प्रेरित किया है। हमें ऐसे लोगों के जीवन से अच्छा काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक पुस्तक इंडिया द मदर ऑफ डेमोक्रेसी लिखी गई है, जिसमें लोकतंत्र के इतिहास व संस्कृति के बारे में लिखा गया है। प्रत्येक नागरिक को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed