फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister flying squad raided food supply department, four personnel found absent

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने खाद्य आपूर्ति विभाग में डाला छापा, चार कर्मी मिले गैरहाजिर

Fri, 22 Mar 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister flying squad raided food supply department, four personnel found absent
गोहाना खाद्य आपूर्ति विभाग में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद
गोहाना। स्थानीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा डाला। इस दौरान कार्यालय में 14 में से चार कर्मी अनुपस्थित मिले। इनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम ने कार्यालय का रिकार्ड भी खंगाला हैं।
विज्ञापन


गोहाना के खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों के समय से नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तीन सदस्यीय टीम सुबह 10 बजे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंची। टीम में इंस्पेक्टर सुनील, इंस्पेक्टर श्रवण व सत्यनारायण शामिल रहे। टीम ने कार्यालय में रजिस्टर की जांच की। इसमें 14 अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम मिले। इसमें नियमित कर्मचारी 11 व अनियमित कर्मचारी 3 के नाम मिले। टीम ने जब सभी उपस्थित की जांच की तो चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें दो इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके बाद टीम ने कार्यालय में रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। टीम ने कार्यालय में रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवनीत हुड्डा, इंस्पेक्टर शरद कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार व सब इंस्पेक्टर धमन सिंह गैरहाजिर मिले हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में भेज दी गई है। विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed