फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister congratulated Abhimanyu who got 60th rank in UPSC

Sonipat News: यूपीएससी में 60वीं रैंक लेने वाले अभिमन्यु को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Thu, 18 Apr 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister congratulated Abhimanyu who got 60th rank in UPSC
सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी अभिमन्यु मलिक को यूपीएससी में 60वां रैंक प्राप्त करने पर मिठाई खिलात
सोनीपत। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 60वीं रैंक हासिल करने वाले गांव माहरा के होनहार अभिमन्यु मलिक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बधाई दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने सेक्टर-23 स्थित अभिमन्यु के आवास पर पहुंचकर अपने मोबाइल से उनकी बातचीत मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री से करवाई। उन्होंने अभिमन्यु को प्रदेशवासियों की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा वीरवार को अभिमन्यु मलिक को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे और अभिमन्यु को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का बधाई संदेश देते हुए उनकी मोबाइल पर अभिमन्यु से बात कराई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यूपीएससी में इतनी अच्छी रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने अभिमन्यु के माता-पिता व अन्य परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके पुत्र ने देशभर में उनका नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभिमन्यु को बधाई देते हुए उनकी इच्छा जानने का प्रयास किया कि वह किस क्षेत्र में सेवाएं देना चाहते हैं। उन्होंने अभिमन्यु को अपने प्रदेश की सेवा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यूपीएससी के माध्यम से जनसेवा का बेहतरीन अवसर मिलता है। हर किसी को यह अवसर नसीब नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed