फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chhichdana's Raveena appointed as Captain in Army

Sonipat News: छिछड़ाना की रवीना थलसेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त

Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Chhichdana's Raveena appointed as Captain in Army
गांव छिछड़ाना में रवीना को आशीर्वाद देते इंदूप्रकाश व अन्य। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव छिछड़ाना की रवीना थल सेना में कैप्टन बनी हैं। रविवार को विधायक इंदुराज के भाई इंदुप्रकाश ने छिछड़ाना पहुंचकर रवीना को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

दलबीर मलिक ने कहा कि बेटी रवीना (25) ने रोहतक के पठानिया स्कूल से मेडिकल साइंस में 82 फीसदी अंक लेकर 12वीं कक्षा पास की थी। जिसके बाद नेपाल से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उन्होंने तीन माह तक फरीदाबाद के अल्फा मेडिकल अस्पताल व यूनिवर्सिटी में नौकरी भी की। उस दौरान रवीना ने तीन माह का प्रशिक्षण लेकर आर्मी की परीक्षा दी थी, जिसे अब थल सेना में कैप्टन बनी है। दलबीर मलिक ने कहा कि उनके पास दो बेटा-बेटी हैं। रवीना से छोटा बेटा रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। रवीना की इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। दलबीर मलिक ने कहा कि उनके दोनों बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई कर लोगों की सेवा करेंगे। वहीं रवीना के पिता दलबीर मलिक भी 15 वर्ष तक सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में हरियाणा पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed