फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chemist shops should be regularly inspected: DC

केमिस्ट की दुकानों की निरंतर जांच हो : डीसी

Thu, 30 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chemist shops should be regularly inspected: DC
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने संबंधित अधिकारियों को केमिस्ट दुकानों की नियमित निगरानी और जांच करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की नशे की दवा की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि दुकानों के रिकॉर्ड समय-समय पर जांचे जाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस दिशा में प्रशासन का सहयोग करें और युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में मदद करें। वह बुधवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकोर्ड) की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को फिर से समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सभी विभागों को मिशन मोड़ पर कार्य करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्थित विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास कड़ी निगरानी रखें। कहीं भी नशा बेचने से संबंधित सूचना मिले तो कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों की समय-समय पर जांच और निरीक्षण के लिए एडीसी की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित करने का निर्देश दिए। डीसी ने युवाओं का आह्वान किया कि वह देश का भविष्य है इसलिए नशे से दूर रहकर अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को नशा बेचने की जानकारी मिलती है तो वह टोल फ्री ड्रग हेल्पलाइन नंबर-9050891508 पर सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed