फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CHC Ganaur and AAM Raipur, which stood first in NQUAS, will receive awards today.

Sonipat News: एनक्वास में प्रथम रहे सीएचसी गन्नौर व एएएम रायपुर को आज मिलेगा अवार्ड

Thu, 27 Jun 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
CHC Ganaur and AAM Raipur, which stood first in NQUAS, will receive awards today.
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
सोनीपत। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जिले के सीएचसी गन्नौर व एएएम रायपुर को बेहतर रखरखाव को लेकर राष्ट्रीय अवार्ड के लिए नामित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान दोनों सरकारी अस्पतालों को सम्मानित किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर अपनी टीम के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों अवार्ड प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

ट्रेनिंग स्किल, रिकॉर्ड मेंटेंनेंस, फायर एनओसी, एयर क्वालिटी एनओसी व बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में अव्वल होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गन्नौर व आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) रायपुर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) में खरे उतरे। वर्ष 2022 में सीएचसी गन्नौर को एनक्यूएएस प्रमाणन में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। इससे पहले सीएचसी को वर्ष 2018 में यह अवार्ड मिलेगा। सीएचसी गन्नौर को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए नामित के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रायपुर में वर्चुअल मोड पर 17 जून को सफाई व्यवस्था, ओपीडी, सीपीटी, लैब, स्टाफ कर्मियों की संख्या आदि के आधार पर सर्टिफिकेशन करती है। इन सब सुविधाओं के चलते रायपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट मिला। इसके चलते रायपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरियाणा का सबसे पहला सर्टिफिकेट पाने वाला केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूची में अवार्ड के लिए जिले से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गन्नौर व आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) रायपुर नामित किया गया है। शुक्रवार को सोनीपत से नई दिल्ली अवार्ड लेने के लिए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, जिला क्वालिटी अधिकारी डॉ. संदीप लठवाल, सीएचसी गन्नौर की एसएमओ डॉ. टीना आनंद, डॉ. संजय कौशिक, डॉ. दीक्षा, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश, आईसीएन रेनू बाला, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रायपुर से सीएचओ दीपांशी, एएनएम रेखा रानी, आशा कार्यकर्ता बबीना व सुमिता और जिला क्वालिटी मैनेजर नवीन दहिया जाएंगे।


वर्जन
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास में प्रथम रहे सीएचसी गन्नौर व एएएम रायपुर को अवार्ड मिलने जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से यह अवार्ड दिए जाएंगे। जिले को दो अवार्ड मिलने जा रहे हैं। भविष्य में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में और बेहतर प्रयास करने की कोशिश रहेगी।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed