Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Change in weather patterns, western disturbance will be active again today

Sonipat News: मौसम का बदला मिजाज, आज फिर सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

Fri, 29 May 2026 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Change in weather patterns, western disturbance will be active again today
फोटो :: सोनीपत में गर्मी से बचने को चेहरे को ढककर जाती स्कूटी सवार महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रात तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के बाद भले ही शुक्रवार को दिनभर मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा हो लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को एक बार फिर जिले में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिसके चलते तेज हवा के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

जिले में कई दिन से प्रचंड गर्मी का असर बना हुआ था। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था और सुबह से ही चलने वाली गर्म हवा ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। हालांकि वीरवार शाम से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के समय जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम साफ जरूर हो गया लेकिन दिनभर पूर्वी हवा चलती रहीं और वातावरण में ठंडक बनी रही। शाम होते-होते आसमान में फिर बादल छा गए और कुछ इलाकों में तेज हवा भी चलीं। रात चली तेज हवा ने बिजली निगम को भी खासा नुकसान पहुंचाया। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण जिलेभर में 70 से अधिक बिजली के खंभे और 10 से ज्यादा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान गोहाना क्षेत्र में दर्ज किया गया। तेज हवा के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि शुक्रवार सुबह तक अधिकांश इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई। बिजली निगम की टीमों ने क्षतिग्रस्त खंभों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट आने से बिजली की मांग में भी कुछ कमी दर्ज की गई है, जिससे निगम को आंशिक राहत मिली है।

इंसेट
किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार

हालांकि जिले में अभी तक केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई है लेकिन कृषि विशेषज्ञ का मानना है कि खरीफ सीजन के लिए अच्छी बारिश बेहद जरूरी है। यदि आने वाले दिनों में 20 से 30 एमएम तक वर्षा होती है तो धान की रोपाई, ज्वार, बाजरा, मक्का और कपास जैसी फसलों की बुवाई में किसानों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा पहले से बोई जा चुकी फसलों की वृद्धि भी बेहतर होगी। हरे चारे की फसलों को भी वर्षा से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। वर्तमान में किसान धान की पौध तैयार करने में जुटे हुए हैं और बारिश से पौध की गुणवत्ता में सुधार होगा।



तापमान में आई गिरावट

शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण लोगों को गर्मी से बड़ी राहत महसूस हुई। सरगथल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदीशपुर मौसम केंद्र में यह 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम रहा।




रविवार तक मौसम सुहावना रहने का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ डॉ़ प्रेमदीप का कहना है कि रविवार तक जिले में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और लोगों को लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश और आंशिक ओलावृष्टि का अनुमान है। तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed