फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Challans issued for overloaded vehicles filled with mud

Sonipat News: मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहनों के काटे चालान

Sun, 14 Apr 2024 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Challans issued for overloaded vehicles filled with mud
सोनीपत के गन्नौर में चालान किए गए ओवरलोड डंपर। संवाद
गन्नौर। शहर की सड़कों पर दिन-रात बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ के अधिकारियों ने पांच ओवरलोड डंपरों के ढाई लाख रुपये के चालान किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंडी में मिट्टी का कार्य चल रहा है। इस कारण मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रक दिन रात खुले में दौड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले देवीलाल चौक के पास डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी ओवरलोड डंपर रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। रविवार को मोटर व्हीकल अधिकारी की टीम ने गन्नौर जीटी रोड पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान जीटी रोड पर दौड़ रहे पांच ओवरलोड डंपर को रुकवाकर कागजों की जांच की और उनके चालान किए।
विज्ञापन


मोटर व्हीकल अधिकारी गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व हादसों से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत जीटी रोड पर मिट्टी से भरे पांच ओवरलोड डंपरों के करीब ढाई लाख रुपये चालान किए हैं। उन्होंने बताया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed