फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chaitra Navratri: Worshiped Mother Katyayani and sought blessings, Maha Aarti at Ramlila Maidan today

चैत्र नवरात्र : मां कात्यायनी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद, रामलीला मैदान में महाआरती आज

Sun, 14 Apr 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Worshiped Mother Katyayani and sought blessings, Maha Aarti at Ramlila Maidan today
सोनीपत। चैत्र नवरात्र के छठे दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। माता के दरबार को फूल-माला और लाल चुनरी से सजाया गया। सुनारों वाली गली स्थित श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में छठ की कढ़ाई की गई और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। सप्तमी पर रामलीला मैदान व गांव चिटाना में माता के मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि सप्तमी पर कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया जाएगा। माता को सुबह पांच बजे रामलीला मैदान पर ले जाया जाएगा। सुबह 5:30 बजे आरती के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान करीब 11 भंडारे लगाए जाएंगे। रात 10 बजे माता की महाआरती की जाएगी। अष्टमी पर रामलीला मैदान से मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

संजय माता मंदिर में किया भजन
चार मरला स्थित संजय माता मंदिर में माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। इस दौरान अशोक कुमार, रमा, उर्मिल, तोषी, मंजू, नीलम, पारुल, सावित्रि, रीटा, अनिल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद किया ध्वजारोहण
चिटाना माता मंदिर में छठे नवरात्र पर भक्तों ने नौ दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की। इसके बाद मंदिर पर कलश ध्वजारोहण किया। प्रधान अनिल कुहाड़ ने बताया कि सोमवार से लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। सप्तमी व अष्टमी के मेले पर माता के दर्शन सुबह चार बजे से शुरू हो जाएंगे। सप्तमी पर रात को माता का जागरण किया जाएगा। मध्य रात्रि 12 बजे माता की विशाल आरती की जाएगी। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, रामफल सिंह, महावीर सिंह, पंडित संतराम, नरेंद्र वर्मा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed