फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chairperson's chair in Gohana NP and Ganaur NAPA reserved for general category, waiting for election

गोहाना नप व गन्नौर नपा में अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, चुनाव का इंतजार

Tue, 22 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chairperson's chair in Gohana NP and Ganaur NAPA reserved for general category, waiting for election
गोहाना नप और गन्नौर नपा के अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य वर्ग के लिए ही आरक्षित रहेगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय में ड्रॉ निकाला गया और उसमें यह फैसला हुआ। अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर स्थिति साफ होने से अब दावेदार भी सक्रिय हो जाएंगे और लोगों के बीच पहुंचकर माहौल बनाने की तैयारी में जुट जाएंगे। क्योंकि यह माना जा रहा है कि गोहाना व गन्नौर दोनों जगह चुनाव जल्द कराए जा सकते हैं और हर किसी को चुनाव का इंतजार है।
विज्ञापन

गोहाना नप में पिछली कार्ययोजना में अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित था, जबकि गन्नौर नपा में सामान्य वर्ग के लिए था। गोहाना नप की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो चुका है। यहां गोहाना के एसडीएम प्रदीप कुमार प्रशासक का कार्यभार संभाल चुके हैं। गन्नौर नपा के अध्यक्ष और पार्षदों का कार्यकाल 23 जून को पूरा होगा, जिसके बाद 24 जून से गन्नौर के एसडीएम प्रशासक होंगे। पिछली कार्ययोजना में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष निर्वाचित पार्षदों में से ही चुने गए थे। इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव सीधा होगा। इससे पहले मंगलवार को दोनों जगहों के अध्यक्ष पद के लिए ड्रॉ हुआ और दोनों जगह का अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा, जिसके लिए कोई भी चुनाव लड़ सकेगा। ऐसे में अब अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

गोहाना में वार्ड पहले हो चुके हैं आरक्षित
गोहाना नप में 23 वार्ड हैं, जिनका आरक्षण फरवरी में किया गया था। यहां 33 प्रतिशत वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड एक, दो, पांच, छह, 10, 11, 12 और 22 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें वार्ड दो और 22 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड-18 व 19 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर नपा के लिए भी वार्डों का पहले हुआ आरक्षण
गन्नौर नपा के वार्डों का पिछले महीने आरक्षण हो चुका है। वार्ड नंबर 4, 7 8, 11, 13, 14, 16 सामान्य रखे गए हैं, इन वार्डों में से किसी भी जाति के पुरुष व महिलाएं चुनाव लड़ सकते हैं। वार्ड नंबर 1 व 17 बीसी के लिए व वार्ड 2 और 6 एससी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा 3, 5, 9, 12, 15 वार्ड महिलाओं के लिए व वार्ड 10 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अब उम्मीदवार चुनाव की तारीख की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed