फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chairman of NGT Monitoring Committee took meeting of officers in Sonipat

NGT मॉनिटरिंग कमेटी: चेयरमैन ने ली बैठक, बोले- धरती, जल और वायु की शुद्धता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं

Wed, 08 Jun 2022 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 10:26 PM IST
सार

एनजीटी मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन प्रीतम पाल ने बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस दिशा में लोगों को जागरूक करते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
Chairman of NGT Monitoring Committee took meeting of officers in Sonipat
कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते एनजीटी मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन प्रीतम पाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन प्रीतम पाल ने बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह धरती, जल और वायु की शुद्धता के लिए हरसंभव प्रयास करें। जन सहयोग के बिना इस प्रयास को सफलता मिलना संभव नहीं है। जिला प्रशासन इस दिशा में लोगों को जागरूक करते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को संकल्प दिलाया कि वह स्वच्छ पर्यावरण के लिए हर रोज सहयोग अवश्य करेंगे। उन्होंने राजमार्गों को साथ-सुथरा रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि एनएच-44 को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना है, जिसके लिए एकजुट प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि राजमार्गों को साफ-सुथरा रखने की मुहिम प्रदेशभर में चलाएंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पराली किसी भी स्थिति में जलाई न जाए। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी रिपोर्ट ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया
एनजीटी की मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन ने कूड़ा अलग करके एकत्रित करने के कार्य की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट तलब की। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाए। इससे कूड़े को री-साइकिल किया जा सके। इससे कूड़े के उचित निस्तारण में मदद मिलेगी। उन्होंने इस संदर्भ में 30 सितंबर तक का समय प्रदान करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि तक यह कार्य सुनिश्चित किया जाए। चेयरमैन प्रीतम पाल ने मेडिकल वेस्ट व औद्योगिक कचरा प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि ध्वनि प्रदूषण कम करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। 


वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया दौरा
चेयरमैन प्रीतम पाल ने कूड़े से विद्युत उत्पादन करने वाले स्थापित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का दौरा किया।  अधिकारियों ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्लांट की पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां 750 टन कूड़ा प्रतिदिन आता है। इसकी क्षमता प्रतिदिन 8.9 एमडब्ल्यू विद्युत उत्पादन की है। इस मौके पर निगमायुक्त धर्मेंद्र सिंह, कंपनी के अधिकारी विनय महेश्वरी, राजेश पांडे, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed