{"_id":"661992676958bb890e097d14","slug":"chain-snatched-from-hbse-superintendents-neck-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116758-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एचबीएसई की अधीक्षक के गले से चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एचबीएसई की अधीक्षक के गले से चेन झपटी
Sat, 13 Apr 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मलिक कॉलोनी में घर से घूमने निकली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई), भिवानी की अधीक्षक के गले से युवक चेन झपट ले गया। युवक पहले से खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर भाग निकला। अधीक्षक के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मलिक कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि एचबीएसई, भिवानी में अधीक्षक के पद पर नियुक्त हैं। वह शुक्रवार को अपने घर से घूमने निकली थीं। जब वह कॉलोनी में सतबीर के घर के पास पहुंची तो एक युवक पैदल पीछे से आया और उनकी पुश्तैनी दो तोले सोने की चेन छीनकर भाग गया। वह कुछ दूर बाइक लेकर खड़े अपने दोस्त के साथ निकल गया। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था और चेन छीनकर भागे युवक ने सिर पर टोपी पहन रखी थी। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।