फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chaduni group blocked Rohtak-Panipat highway

Sonipat News: चढ़ूनी गुट ने रोहतक-पानीपत हाईवे किया जाम

Thu, 22 Feb 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chaduni group blocked Rohtak-Panipat highway
गोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से दिल्ली कूच के दौरान दाता सिंह बॉर्डर पर युवा किसान की मौत को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने दो घंटे तक मुडलाना के पास रोहतक-पानीपत हाईवे को जाम रखा। यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बुधवार को ही घोषणा कर दी थी। इसके चलते प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर 12 से दो बजे तक हाईवे जाम कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के सदस्य वीरवार दोपहर 12 बजे मुडलाना के पास रोहतक-पानीपत हाईवे पर पहुंच गए थे। यहां पर उन्होंने अपने वाहन सड़क पर खड़े कर दिए। जाम लगा दिया। किसान दरी बिछाकर हुक्का लेकर बैठ गए। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि किसान मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। प्रशासन ने किसानों को हरियाणा के शंभू और दाता सिंह बॉर्डर पर रोक रखा है। इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से किसानों को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया जा रहा है। इसके चलते बुधवार को दाता सिंह बॉर्डर पर युवा किसान की मौत हो गई थी। इसे लेकर यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पहले से की गई प्रधानमंत्री के पुतले जलाने की घोषणा को वापस लेते हुए बुधवार शाम को ही घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

वीरवार को दो घंटे मुडलाना के पास जाम लगाया है। कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह आंदोलन करेंगे। किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कई दिन पहले रिहर्सल की थी। सरकार को चाहिए कि वह अन्नदाता को परेशान करना छोड़कर जायज मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रूट किया गया डायवर्ट, 10 किलोमीटर तक धक्के खाकर निकले वाहन चालक

किसानों के रोहतक-पानीपत हाईवे पर मुडलाना के आगे सिरसाढ मोड़ के पास जाम लगाया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रूट डायवर्ट कर दिया। इससे वाहन चालकों का 8 से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाकर गंतव्य की तरफ जाना पड़ा। पुलिस ने गोहाना से पानीपत जाने वाले वाहनों को महमूदपुर और सिरसाढ़ से होते हुए निकाला। वहीं पानीपत से रोहतक की तरफ जाने वाले वाहनों को शामड़ी और खानपुर कलां के रास्ते से निकाला गया।




एंबुलेंस फंसी तो किसानों ने निकाला

किसानों की तरफ से मार्ग जाम करने के दौरान हाईवे पर दो एंबुलेंस जाम में फंस गई। इसे लेकर जब किसान नेताओं को लेकर पता लगा तो उन्होंने ट्रैक्टर को मार्ग से हटाकर एंबुलेंस का रास्ता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed