फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CET: HSSC member and nodal officer visited the examination centers

सीईटी : एचएसएससी सदस्य व नोडल अधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
CET: HSSC member and nodal officer visited the examination centers
सीईटी को लेकर एचएसएससी सदस्य विकास दहिया व नोडल अधिकारी निर्मल नागर मुरथल अड्डा स्कूल में बनाए
सोनीपत। 21 व 22 अक्तूबर को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के सदस्य विकास दहिया व सीईटी के जिला नोडल अधिकारी निर्मल नागर ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। विजय दहिया ने कहा कि नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
विज्ञापन


एचएसएससी सदस्य ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी व जैमर की वर्किंग की जांच की। नोडल अधिकारी निर्मल नागर ने बताया कि परीक्षा के लिए टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार, अंडर ट्रेनी एचसीएस डॉ. मंयक वर्मा, आशीष सांगवान, डीईओ नवीन गुलिया मौजूद रहे। जिले में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्राें पर 84 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


चौक चौराहों पर तैनात रहेंगे सामाजिक कार्यकर्ता, बनेंगे मागर्दशक
सामान्य पात्रता परीक्षा देने विभिन्न जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। विभिन्न चौक-चौराहों पर सामाजिक कार्यकर्ता तैनात रहेंगे और अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने का मार्ग बताएंगे। सेफ इंडिया फाऊंडेशन के प्रमुख संजय सिंगला ने बताया कि इस कार्य के लिए शहरभर से लोग स्वयं आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईटी को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन के निर्देशन में पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट है। सभी संवेदनशील स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। 7 एसीपी व 24 निरीक्षकों सहित 650 जवान व अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी यातायात थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखें, ताकि अभ्यर्थियों व आमजन को परेशानी न हो। पुलिस आयुक्त ने अभ्यर्थियों के साथ आने वाले परिजनों से अपील की है कि अपने निजी वाहन सड़क पर खड़ा ना करके पार्किंग में खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed