Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Celebrate festivals in such a way that nature is protected along with culture : Rajiv
{"_id":"613cff608ebc3e494b23e29c","slug":"celebrate-festivals-in-such-a-way-that-nature-is-protected-along-with-culture-rajiv-sonipat-news-rtk623684123","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार इस तरह मनाएं कि संस्कृति के साथ प्रकृति की हो रक्षा: राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार इस तरह मनाएं कि संस्कृति के साथ प्रकृति की हो रक्षा: राजीव
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
राजीव जैन को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट करते सोसायटी के सदस्य। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि हम अपने त्योहार इस तरह से मनाएं कि जिससे हमारी परंपरा, संस्कृति के साथ ही प्रकृति का भी संरक्षण हो सके। इसके लिए गाय के गोबर, मिट्टी और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होनी चाहिए। राजीव जैन गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुराना गंज बाजार में गणपति शरणम धर्मार्थ सोसायटी द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के बाद आरती में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक थर्माकोल व अन्य सिंथेटिक पदार्थ से बनी भगवान गणेश की मूर्तियों का प्रचलन बाजार में बढ़ रहा है, इनका विसर्जन प्रकृति के संरक्षण के तो खिलाफ है ही, साथ में पानी में न घुलने के कारण भगवान मूर्तियों की दुर्गति भी देखने को मिलती है। जिससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत जैसे विशाल ग्रंथ की रचना की थी और इसे लिखने के लिए प्रभु की प्रेरणा से भगवान गणेश को चुना गया था, वजह थी कि भगवान गणेश कुशाग्र बुद्धि के मालिक थे। उन्होंने गणेश विसर्जन के समय कोरोना नियमों का पालन करने और कम भीड़ भाड़ करने की अपील भी की। इस दौरान हरिदास पाटिल, विनोद वर्मा, श्याम राव देवकर, अमोल शिंदे, नितिन भोसले, संदीप दोबले, रवि पाटिल, रमेश तुषार, युवराज शैलके, सुहास माने, तानाजी गौरे, कैलाश गलवे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।