फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CCTV footage may reveal the secret of Vijay's death.

Sonipat News: सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खोल सकती है विजय की मौत का राज

Mon, 09 Mar 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage may reveal the secret of Vijay's death.
खरखौदा। ककरोई निवासी विजय की मौत के मामले में पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। सफाई कर्मचारी विजय कई दिनों से लापता थे। शनिवार को उनका शव सोनीपत रोड स्थित एनएच-334बी के किनारे मिला था। परिजन इस घटना को हत्या बता रहे हैं जबकि पुलिस जांच का क्रम जारी है।
विज्ञापन

खरखौदा थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक बहन ने बताया था कि चार मार्च को खरखौदा आए 28 वर्षीय विजय घर नहीं लौटे थे। अगले दिन उनकी बाइक थाना कलां रोड पर पड़ी मिली थी। इस शिकायत की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को विजय का शव सोनीपत रोड के किनारे बरामद किया था।
विज्ञापन

विजय के सिर की चमड़ी पूरी तरह से गायब थी। गर्दन पर भी चोट के निशान थे। पुलिस को मौके से गाड़ी के टूटे बंपर व लाइट के टुकड़े मिलने के साथ ही विजय की टूटी चप्पल भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सोनीपत के पूर्व मेयर राजीव जैन की मौजूदगी में परिजनों ने विजय का अंतिम संस्कार किया। हालांकि, मौत पर उठ रहे सवालों का जवाब अभी नहीं मिल पाया है। कहा जा रहा है कि दो दिन पहले थाना कलां मार्ग पर सड़क हादसे में घायल होकर विजय खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे थे।

इसके बाद लापता हो गए थे। बड़ा सवाल तो यही है कि विजय अस्पताल से हाईवे तक कैसे पहुंचे? इस सवाल के जवाब तलाशने के लिए पुलिस अस्पताल से हाईवे तक की कड़ी मिलाने में जुटी है। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed